लोहाघाट: नगर पालिका की टीम ने लोहाघाट नगर के विभिन्न वार्डों में बारिश के बाद बंद नालियों की सफाई के लिए अभियान चलाया
बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और ईओ सौरभ नेगी ने दोपहर दो बजे नगर क्षेत्र में बंद नालियों की सफाई के लिए निरीक्षण किया। अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि नगर में जल संस्थान की ओर से नालियों में पानी की लाइन डालने के कारण सफाई करने में दिक्कतें आ रही हैं। कई बार जलसंस्थान से नालियों से पाइप लाइन हटाने की मांग की जा चुकी है।