लोहाघाट: चमदेवल के प्रसिद्ध चौखाम बाबा मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में बेल पत्र के प्रसंग का किया गया वर्णन
गुरुवार को पुरोहित चंद्रशेखर कलौनी और भुवन चंद्र कलौनी ने नित्य पूजा संपन्न कराई। दोपहर दो बजे बाद कथावाचक खिलानंद कलौनी ने शिव महापुराण कथा में बेल पत्र की उत्पत्ति और उसके महत्व के प्रसंग को विस्तार से सुनाया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान डॉ. देवेंद्र राय ने सपरिवार शिव पूजन किया और भंडारे की व्यवस्था की गई।