शाहजहांपुर: कांट के कादरवादपुर के ग्रामीणों ने लेखपाल और उसके सहयोगी पर सुविधा शुल्क वसूलने का लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत
दरअसल कांट थाना क्षेत्र के गांव कादरवादपुर के दर्जनों ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायत देकर लेखपाल और उसके सहयोगी पर सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों गांव में आई बाढ़ के दौरान किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी। ऐसे में सरकार द्वारा किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिया जा रहा है।