शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र की महिला ने 2 लोगों पर बेटी को भगाकर ले जाने का लगाया आरोप, FIR दर्ज
दरअसल थाना चौक कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी 10 अगस्त को पेपर देने के लिए गई थी। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी है। महिला का आरोप है कि दो युवक उसकी बेटी को अपने साथ कहीं बहला फुसला कर ले गए हैं। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।