शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, यात्रा में स्कूली बच्चें हुए शामिल
दरअसल आज कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपको बता दे की हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई। इस दौरान तिरंगा यात्रा रैली खिरनी बाग स्थित शहीद स्तंभ होते हुए शहीद उद्यान पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान अन्य अधिकारी मौजूद रहे।