शाहजहांपुर: रोजा के शहजादपुर गांव खेत में जानवर घुसाने से मना करने पर व्यक्ति ने लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने आज दर्ज की एफआईआर
रोजा क्षेत्र के शहजादपुर गांव के रहने वाले रामनिवास ने पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 9 अगस्त को वह अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान कंजा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपने जानवर लेकर आया और उसके खेत में घुसा दिए। पीड़ित का कहना कि जब खेत में जानवर घुसाने से मना किया तो उस व्यक्ति ने मारपीट की।