शाहजहांपुर: रोजा थाना क्षेत्र के लोधीपुर में महिला ने दंपति पर लगाया घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी रूबी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मोहल्ले में रहने वाले मुकिम और उसकी पत्नी आए दिन घर में घुसकर मारपीट करते हैं। पांच अगस्त को दोनो लोग घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर केे आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।