शाहजहांपुर: बेटा बचाओ संगठन के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
दरअसल बेटा बचाओ संगठन के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन देकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि समाज में पुरुषों और युवाओं की स्थिति देयनीय होती जा रही है। उनका कहना है कि पुरुषों और युवाओं के लिए एक ऐसा कानून बनना चाहिए जिसमें महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों की पहले जांच हो।