Public App Logo
हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली का पीस कमेटी ने किया भव्य स्वागत #बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली का पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से आजमनगर क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने अपनी पूरी टीम के साथ रैली में शामिल स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं एवं सदस्यों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ आजमनगर स्थित हरी मस्जिद से हुआ। रैली आजमनगर मोहल्ले से होते हुए कुमार टॉकीज पहुंची और कोतवाली पर इसका समापन हुआ। रैली में अध्यक्ष मोहम्मद नबी के नेतृत्व में स्कूल की पूरी टीम ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पार्षद राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट गाइड देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसी रैलियां बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करती हैं। स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी (चंदौसी), प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, शिवम रस्तोगी (सिलाई वाले), प्रदेश सचिव आजम खान, जिला सचिव शाहनवाज खान सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। Bareilly news Live #Viralpost - Bareilly News