#DesertStormNews #Jaisalmer #JaisalmerNews #RajasthanNews #RailwayAccident #Camel #breakingnews
जैसलमेर : ट्रेन की चपेट में आने से 4 ऊंटों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल जैसलमेर में ट्रेन की चपेट में आने से 4 ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक ऊंट गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई जिन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना दी। घायल ऊंट का उपचार जारी है और पूर्व में भी कई गोवंश ट्रेन की चपेट में आ चुके हैं जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है तथा रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग उठ रही है।