सेवा संकल्प यात्रा का भव्य और आत्मीय स्वागत
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी के लिए निकाली जा रही ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ का सीहोर जिले के बुधनी तहसील की ग्राम पंचायत जहाजपुरा स्थित बांद्राभान पहुंचने पर ग्रामीणों एवं युवाओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 200 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर यात्रा के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ सेवा, जनसंवाद और जनभागीदारी के संदेश को लेकर विभिन्न क्षेत्रों से होकर वाराणसी की ओर बढ़ रही है। यात्रा के दौरान लोगों को सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण से जुड़े संकल्पों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बांद्राभान में ग्रामीणों और युवाओं की सहभागिता ने यात्रा के स्वागत को आत्मीय और उत्साहपूर्ण बना दिया। यात्रा के स्वागत के दौरान जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा, एसडीएम श्री संजीव नागू, एसडीओपी श्री रवि शर्मा, जनपद सीईओ श्री जितेन्द्र सिंह धाकरे, श्री पवन चौहान, श्री अल्पेश चौहान सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
Sehore, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026