विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, प्रमुख सचिव श्री पोरवाल तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने देवनगर में पीएमश्री विद्यालय का किया निरीक्षण
छात्र-छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन
–––
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शनिवार को गैरतगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत देवनगर में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, खनिज विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक कुमार पोरवाल तथा कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पीएमश्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से अध्यापन कार्य, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन, शिक्षकों की नियमित आदि के बारे में जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता भी साथ रहे।
निरीक्षण के उपरांत विधायक डॉ चौधरी, कलेक्टर श्री विश्वकर्मा, एसपी श्री गुप्ता तथा अन्य अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्राचार्य तथा शिक्षकों से कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक परिवेश रहे तथा छात्राओं को गुणवततपूर्ण शिक्षा मिले, यह सुनिश्चित कराएं। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान परिसर में स्थित पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र भी बांधे गए। साथ ही बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय की शैक्षणिक तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen