मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत गैरतगंज विकासखण्ड की देवनगर ग्राम पंचायत में शिविर और जनसंवाद आयोजित
नागरिकों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
––––
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 29 अगस्त 2026 को जिले के गैरतगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत देवनगर में शिविर और जनसंवाद का आयोजन किया गया। जिसमें सांची विधायक Dr Prabhuram Choudhary , खनिज विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक कुमार पोरवाल, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवेदनों का निराकरण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित अनेक जिला अधिकारी और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में विधायक डॉ चौधरी ने नागरिकों से संवाद करते मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के उद्देश्यों के बार में चर्चा की और उनकी समस्याएं जानीं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही शिविर में प्राप्त आवेदनों में से जिनका निराकरण मौके पर संभव था, उनका संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पहले से लंबित आवेदनों पर अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने नागरिकों से भी सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। शिविर स्थल पर अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लागकर योजनाओं की जानकारी दी गई।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner