पोहरी: डंपर-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, अतिथि शिक्षक गंभीर घायल, इलाज जारी
Pohri, Shivpuri | Sep 30, 2026 खबर भटनावर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने बाले अतबेई मोड़ की है। जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक चालक अतिथि शिक्षक में सामने से टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक चालक शिवराम बाथम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया गया है। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुआ है।