बहादुरपुर: दरभंगा में 1322 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, जल्द खुलेगी जमाबंदी,
दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भूमिहीन एवं वासविहीन परिवारों को बड़ी सौगात दी गई। प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जिले के तीनों अनुमंडलों के 1322 परिवारों को भूमि बंदोबस्ती/परवाना बासगीत पर्चा प्रदान किया गया। प्रभारी मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर भूमिहीन परिवार को जमीन, आवास और मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है।