लूटपाट व अवैध हथियार मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
पलवल। सीआईए स्टाफ होडल पुलिस ने थाना हसनपुर क्षेत्र में लूटपाट, मारपीट और अवैध हथियार रखने के मामले में दूसरे मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ कालिया निवासी मोहन नगर, पलवल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2025 को गांव जटोली निवासी अरुण चौहान को बाला जी मंदिर के पास चार बाइक सवार युवकों ने कट्टे के बल पर रोककर 1230 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। मामले में पुलिस ने 3 सितंबर 2026 को आरोपी विक्रम निवासी मोहन नगर को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल व अन्य साक्ष्य बरामद किए थे।
जांच में प्रदीप उर्फ कालिया की संलिप्तता सामने आने पर उसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर पूछताछ की गई। पूछताछ में वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा पहले ही बरामद होना सामने आया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Palwal, Palwal | Sep 12, 2026