“सड़क सुरक्षा, अनुशासन और एकता का संदेश लेकर ‘रोड सेफ्टी एंड यूनिटी बेटन रन’ का आयोजन किया गया। रन के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने और सड़क हादसों में होने वाली जान-माल की हानि को रोकने के प्रति जागरूक किया गया।”
आपको बता दें “लेह-लद्दाख और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हजारों किलोमीटर का सफर… अलग-अलग राज्यों और जिलों से गुजरता यह कारवां सिर्फ एक रन नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और फिजियोथेरेपिस्टों की एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रहा है। ‘रोड सेफ्टी एंड यूनिटी बेटन रन’ के जरिए देशभर के फिजियोथेरेपिस्ट आम लोगों को सड़क पर सुरक्षित सफर करने के तरीके बता रहे हैं। लोगों को समझाया जा रहा है कि हेलमेट और सीट बेल्ट महज यातायात नियम नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने वाले सुरक्षा कवच हैं। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर के किसी अन्य अंग की चोट का इलाज संभव है, लेकिन सिर पर लगी गंभीर चोट जानलेवा हो सकती है—व्यक्ति कोमा में जा सकता है, लकवाग्रस्त हो सकता है या शरीर का कोई अंग काम करना बंद कर सकता है। इसी संदेश के साथ यह अभियान सड़क सुरक्षा के साथ-साथ फिजियोथेरेपी की महत्ता और उसकी उपयोगिता के प्रति भी लोगों को जागरूक कर रहा है।”
Palwal, Palwal | Sep 12, 2026