टनकुप्पा: बिना शर्त नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने को ले बुधवार को शिक्षक संघ की बैठक, आंदोलन का निर्णय
बिहार शिक्षक एकता मंच टनकुप्पा प्रखंड इकाई संघ की बैठक बुधवार को की गई। कार्यक्रम का आयोजन टनकुप्पा मिडिल स्कूल कैंपस में किया गया। इस मौके पर शिक्षक संघ ने सरकार के नये नियम सक्षमता परीक्षा का जमकर विरोध किया। शिक्षकों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर नये नियम पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार नियम वापस ले अन्यथा आंदोलन होगा।