चौसा: दुर्गा पूजा को लेकर जिले भर के पंडालों में पुलिस बल तैनात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Chausa, Buxar | Oct 20, 2026 बक्सर दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस बल द्वारा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी तरह की असुविधा न हो और विधि-व्यवस्था बनी रहे।