अररिया जिले में शिक्षिका शिवानी वर्मा की अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में धोरैया में शिक्षकों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च बीआरसी परिसर से शुरू होकर चांदनी चौक और धोरैया बाजार का भ्रमण किया। रविवार की शाम करीब 6 बजे सामाजिक कार्यकर्ता वाजिद अंसारी ने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है।