हथुआ: हथुआ के बरीइशर मोड़ पर असामाजिक तत्वों ने गुमटी में आग लगाई, ₹40 हजार का हुआ नुकसान
हथुआ थाना क्षेत्र के बरीइशर मोड़ पर असामाजिक तत्वों के द्वारा देर रात्रि गुमटी में आग लगा दिया जिसमें गुमटी में बिक्री के लिए रखा गया 20 हज़ार का समान जल गया वहीं 20 हज़ार के कीमत की गुमटी भी जल गया, जिसमें पीड़ित को 40 हज़ार का नुकसान हो गया। मामले में बरीइशर गाँव के राजू प्रसाद ने मंगलवार की शाम 4 बजे के करीब प्राथमिकी दर्ज करवाई है।