उरई में सड़क बनी अखाड़ा: दो युवकों में जमकर चले हाथ, राहगीर देखते रहे तमाशा: वीडियो वायरल
उरई (जालौन)। शहर के राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई और दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। घटना के चलते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक एक-दूसरे पर लगातार हमला करते रहे। हैरानी की बात यह रही कि अधिकांश लोग बीच-बचाव करने के बजाय मोबाइल फोन से घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला शहरभर में चर्चा का विषय बन गया।
फिलहाल विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की जांच की जाएगी तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Aug 6, 2026