Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बवाल: डॉक्टर से अभद्रता और मेडिकल रजिस्टर फाड़ने का आरोप, वीडियो वायरल उरई (जालौन)। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब घायल युवकों का मेडिकल कराने पहुंचे एक भाजपा नेता और उनके साथ आए लोगों पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से अभद्रता करने, मेडिकल रजिस्टर फाड़ने और मेडिकल रिपोर्ट व रेफर लिखवाने का दबाव बनाने के आरोप लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सड़क पर रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में घायल कुछ युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। मेडिकल की प्रक्रिया के दौरान किसी बात को लेकर डॉक्टर और साथ आए लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि इमरजेंसी वार्ड में हंगामे की स्थिति बन गई। अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि विवाद के दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अनुपम मिश्रा के साथ अभद्रता की गई। साथ ही मेडिकल रजिस्टर फाड़ दिया गया और डॉक्टर पर मेडिकल रिपोर्ट तथा रेफरल संबंधी दस्तावेज अपनी मांग के अनुसार तैयार करने का दबाव बनाया गया। अस्पताल कर्मचारियों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डॉ. अनुपम मिश्रा ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कुछ समय तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस आरोपितों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल जानकारी के मुताबिक अभी तक भाजपा नेता की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 6, 2026

MORE NEWS

बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, कुठौंद पीएचसी और पशु चिकित्सालय बने तालाब

कुठौंद। लगातार हो रही बारिश ने कुठौंद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जल निकासी के अभाव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और पशु चिकित्सालय पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। अस्पताल परिसर ही नहीं, कई कमरों में भी एक से तीन फीट तक पानी भर जाने से मरीजों, तीमारदारों, पशुपालकों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीएचसी में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जबकि पशु चिकित्सालय में 25 से 30 पशुपालक अपने पशुओं को लेकर आते हैं। लेकिन जलभराव के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और अस्पताल का सामान्य संचालन भी प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। नतीजतन हर बारिश के साथ अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।

पशु चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी डॉ. रवि कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण अस्पताल संचालन में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। पानी कमरों तक पहुंच चुका है और निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी कराकर स्थायी समाधान की मांग की है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, कुठौंद पीएचसी और पशु चिकित्सालय बने तालाब कुठौंद। लगातार हो रही बारिश ने कुठौंद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जल निकासी के अभाव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और पशु चिकित्सालय पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। अस्पताल परिसर ही नहीं, कई कमरों में भी एक से तीन फीट तक पानी भर जाने से मरीजों, तीमारदारों, पशुपालकों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीएचसी में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जबकि पशु चिकित्सालय में 25 से 30 पशुपालक अपने पशुओं को लेकर आते हैं। लेकिन जलभराव के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और अस्पताल का सामान्य संचालन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। नतीजतन हर बारिश के साथ अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। पशु चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी डॉ. रवि कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण अस्पताल संचालन में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। पानी कमरों तक पहुंच चुका है और निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी कराकर स्थायी समाधान की मांग की है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 6, 2026

उधारी का पैसा मांगना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का आरोप; CCTV में कैद हुई घटना

कोंच (जालौन)। नगर के नारायण फिलिंग स्टेशन पर उधारी का पैसा मांगने को लेकर विवाद हो गया। पेट्रोल पंप के एक सेल्समैन ने स्थानीय युवक पर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होने की बात भी सामने आई है।

शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार, पुत्र ठाकुर प्रसाद, ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:33 बजे भूरे कुशवाहा उर्फ अखलेश, पुत्र अजुद्दी कुशवाहा, निवासी काली मंदिर के पीछे, धनु तालाब, पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। इसी दौरान प्रदीप ने उनसे पुरानी उधारी का भुगतान करने को कहा।

आरोप है कि उधारी का जिक्र होते ही युवक भड़क गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर सेल्समैन के साथ हाथापाई की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया।

पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसकी फुटेज जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी।

मामले में प्रदीप कुमार ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

उधारी का पैसा मांगना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का आरोप; CCTV में कैद हुई घटना कोंच (जालौन)। नगर के नारायण फिलिंग स्टेशन पर उधारी का पैसा मांगने को लेकर विवाद हो गया। पेट्रोल पंप के एक सेल्समैन ने स्थानीय युवक पर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होने की बात भी सामने आई है। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार, पुत्र ठाकुर प्रसाद, ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:33 बजे भूरे कुशवाहा उर्फ अखलेश, पुत्र अजुद्दी कुशवाहा, निवासी काली मंदिर के पीछे, धनु तालाब, पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। इसी दौरान प्रदीप ने उनसे पुरानी उधारी का भुगतान करने को कहा। आरोप है कि उधारी का जिक्र होते ही युवक भड़क गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर सेल्समैन के साथ हाथापाई की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसकी फुटेज जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी। मामले में प्रदीप कुमार ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 6, 2026

जालौन में किसी जहरीले जीव के काटने से किशोर की मौत, चारपाई पर सोते समय हुआ हादसा

जालौन। जिले के कैलिया थाना क्षेत्र के सींगपुरा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किशोर अपने कच्चे मकान में चारपाई पर सो रहा था। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।

मृतक की पहचान सुभाष उर्फ अंशु (17 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि सुबह अचानक कोई जहरीला जीव चारपाई तक पहुंच गया और अंशु को काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच ले गए।

मृतक के चचेरे भाई पर्वत सिंह के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही अंशु की मौत हो गई। सीएचसी कोंच में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

सीएचसी

जालौन में किसी जहरीले जीव के काटने से किशोर की मौत, चारपाई पर सोते समय हुआ हादसा जालौन। जिले के कैलिया थाना क्षेत्र के सींगपुरा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किशोर अपने कच्चे मकान में चारपाई पर सो रहा था। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। मृतक की पहचान सुभाष उर्फ अंशु (17 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि सुबह अचानक कोई जहरीला जीव चारपाई तक पहुंच गया और अंशु को काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच ले गए। मृतक के चचेरे भाई पर्वत सिंह के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही अंशु की मौत हो गई। सीएचसी कोंच में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सीएचसी

Orai, Jalaun | Aug 6, 2026

उरई में अवैध कोचिंग सेंटर पर सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी, अतिक्रमण भी हटवाया

फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट के बिना संचालित हो रही थी कोचिंग, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

जालौन/उरई

जालौन जिले के उरई शहर में बिना निर्धारित सुरक्षा मानकों के संचालित किए जा रहे एक कोचिंग सेंटर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के नेतृत्व में मुख्य भगत सिंह चौराहे स्थित हनुमान कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया।
बताया गया कि राम सुरेश चतुर्वेदी की हनुमान कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग में संचालित इस कोचिंग सेंटर में सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे, जबकि भवन में न तो आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की समुचित व्यवस्था थी और न ही फायर सेफ्टी के आवश्यक मानकों का पालन किया गया था। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार भवन स्वामी को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि केमिस्ट्री शिक्षक शिवम सेंगर द्वारा भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए कोचिंग का संचालन जारी रखा गया।
सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

#orai #OraiNews #jalaunnews #jalaun 
#coaching #inspection #citymajistrate

उरई में अवैध कोचिंग सेंटर पर सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी, अतिक्रमण भी हटवाया फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट के बिना संचालित हो रही थी कोचिंग, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल जालौन/उरई जालौन जिले के उरई शहर में बिना निर्धारित सुरक्षा मानकों के संचालित किए जा रहे एक कोचिंग सेंटर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के नेतृत्व में मुख्य भगत सिंह चौराहे स्थित हनुमान कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया। बताया गया कि राम सुरेश चतुर्वेदी की हनुमान कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग में संचालित इस कोचिंग सेंटर में सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे, जबकि भवन में न तो आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की समुचित व्यवस्था थी और न ही फायर सेफ्टी के आवश्यक मानकों का पालन किया गया था। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार भवन स्वामी को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि केमिस्ट्री शिक्षक शिवम सेंगर द्वारा भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए कोचिंग का संचालन जारी रखा गया। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #orai #OraiNews #jalaunnews #jalaun #coaching #inspection #citymajistrate

Orai, Jalaun | Aug 6, 2026