मुरैना नगर: सिकरवार कॉलोनी में मामूली विवाद में दो घायल, 6 पर मामला दर्ज, एएसपी ने दी जानकारी
जोरा कस्बे की सिकरवार कॉलोनी में मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया था, विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट फायरिंग और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी, जिसमें एक महिला और पुरुष दो लोग घायल हो गए थे। जिनको गंभीर हालत में रेफर कर दिया, वहीं पुलिस ने 6 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है।