मौजमाबाद: मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने जारी किया 25 लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत, 62.10 फीसदी ने डाले वोट
जयपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत राजस्थान के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 62.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। ईवीएम के माध्यम से 61.53 प्रतिशत और पोस्टल बैलेट के माध्यम से 0.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव 66.34 फीसदी वोट पड़े थे। ऐसे में इस बार के चुनाव में कुल मतदान 4.81 फीसदी कम रहा है।