मौजमाबाद: शिक्षा का अधिकार (आरटीई) में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर की 10 मई, 13 मई को निकाली जाएगी लॉटरी
जयपुर। प्रदेश में आरटीई के तहत इस बार अभिभावकों ने रूचि कम दिखाई है। हालात यह हो गए कि बुधवार दोपहर 3 बजे आरटीई के तहत प्रवेश संबंधी आॅनलाइन लॉटरी शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल को निकालनी थी। इस संबंध में विभाग की ओर से सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन लॉटरी समय से करीब डेढ़ घंटे पहले ही तारीख को बढ़ा दिया गया।