मौजमाबाद: चिकित्सा कर्मी और मरीज के परिजनों के बीच हुए विवाद का मामला गरमाया, ओपीडी का रहा बहिष्कार
उपजिला अस्पताल में चिकित्साकर्मियों और मरीज के परिजनों के बीच हुए विवाद का मामला गर्मा गया है। घटना से नाराज़ चिकित्साकर्मियों ने OPD कार्य का बहिष्कार किया और कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दी है। चिकित्साकर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते यहां चिकित्सीय व्यवस्था प्रभावित हुई है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशान हुई।