बालाघाट: डबलमनी घोटाला: आठवीं सूची में 200 और निवेशकों के नाम सामने आए, पुलिस ने कहा- बाकी इंतजार करें
जिले के बहुचर्चित 600 करोड़ रुपये के डबलमनी निवेश घोटाले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। एसआईटी द्वारा जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद 15 अगस्त की देर शाम करीब 9 बजे निवेशकों की आठवीं सूची जारी की गई। इस सूची में 200 निवेशकों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 1304 निवेशकों की पहचान कर उन्हें दावा प्रक्रिया में शामिल किया जा चुका है।