सादाबाद: बढार चौराहे के पास दुर्घटना में घायल किशोर की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
इगलास से तीन छात्राएं शनिवार को एक किशोर शमसुद्दीन के साथ बाइक द्वारा आगरा जा रही थी। सादाबाद के बढार चौराहे के पास रिक्शा से उनकी बाइक टकरा गई और रोड पर गिर गई। पीछे से आये अज्ञात वाहन ने सभी को कुचल दिया था, जिससे छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं घायल किशोर का अस्पताल में उपचार जारी था जहां रविवार की सुबह उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई है।