साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के सिमलढाब गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अल्फा बाउंसर एजेंसी के संचालक शिवम कुमार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, एजेंसी संचालक ने पूछताछ में बताया कि उसकी एजेंसी में करीब 18 से 20 बाउंसर काम करते हैं। आरोप है कि निजी जमीन पर कब्जे के उद्देश्य से बाउंसरों को बुलाया गया था। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
देखिए बरहेट के सिमलढाब जमीन विवाद में पुलिस का बड़ा खुलासा।
संथाल हूल एक्सप्रेस – हर खबर निष्पक्ष, हर खबर आपके लिए।
#Barhet #Sahibganj #JharkhandNews #PoliceAction #LandDispute BouncerAgency CrimeNews SanthalHoolExpress