सोरांव: मऊ आइमा थाना क्षेत्र के देवगलपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के देवगलपुर गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर बुधवार, की शाम करीब 6 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। यह घटना जमीन पर कब्जे के प्रयास के दौरान हुई।देवगलपुर निवासी रामसेवक ने आरोप लगाया है कि उनका अपने भाइयों के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई।