पटना ग्रामीण: कंकड़बाग थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, पूर्व में भी रहा है अपराधिक इतिहास
कंकड़बाग थाना क्षेत्र में दो अपराधियों के द्वारा फायरिंग किए जाने और रंगदारी की मांग किए जाने की सूचना दी गई थी। इस घटना में संलिप्त रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं शुक्रवार को इस घटना में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले को लेकर कंकड़बाग थाने की पुलिस के द्वारा शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे जानकारी दी गई है।