पटना ग्रामीण: पटना: शेल्टर होम में 3 बीमार लड़कियों की मौत, कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने इसे शर्मनाक बताया
खिचड़ी खाने के बाद शेल्टर होम की बीमार पड़ी कई लड़कियों में से तीन लड़कियों की मौत मामले पर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने अपना बयान दिया है। प्रतिमा दास ने इस घटना को बिहार सरकार के लिए शर्मनाक बताया है। मौके पर प्रतिम दास ने समाज कल्याण विभाग के मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह विभाग भ्रष्टाचार से भरा हुआ है।