गोपालगंज के भितभेरवा में शुरू हुआ ‘जीविका सुधा’ दुग्ध बिक्री केंद्र, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
गोपालगंज के भितभेरवा गांव में जीविका द्वारा संचालित ‘जीविका सुधा’ दुग्ध बिक्री केंद्र का शुभारंभ जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने किया।
केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही दूध एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे। वहीं, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी जीविका दीदियों को अपने उत्पादों के लिए स्थानीय बाजार मिलने से आय और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
डीएम ने केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, उत्पादों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#Gopalganj #Jeevika #SudhaDairy #WomenEmpowerment #BiharNews #AwaazTimes