आज दिनांक 28 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में "सबका सम्मान–जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत 'जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी' का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं।
जनता दरबार में झिंगन मांझी, मराछी देवी, नग नारायण प्रसाद यादव एवं जहांगीर आलम सहित कुल 06 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामले शामिल थे। डीएम ने अधिकारियों को केवल आवेदन प्राप्त करने के बजाय समस्या के अंतिम समाधान तक फॉलो-अप सुनिश्चित करने और टालमटोल या अनावश्यक विलंब न करने के सख्त निर्देश दिए।