रतनी फरीदपुर: दशहरा मेला देखने निकले प्रीजपुरा के युवक का शव मोरहर नदी में मिला, हुई मौत
जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के प्रीजपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार की डूबने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसका शव गांव के समीप मोरहर नदी में तैरता मिला। मृतक रमेश यादव का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, सुनील दशहरा की नवमी की रात मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था।देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।