जगदलपुर: जगदलपुर की मानसी जैन ने रचा इतिहास, UPSC में 444वीं रैंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया
यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रायपुर की पूर्वा अग्रवाल ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी में 65वीं रैंक हासिल की है। वहीं, जगदलपुर की मानसी जैन को 444वीं और अंबिकापुर के केशव गर्ग को 496वीं रैंक मिली है। जगदलपुर की मानसी जैन ने UPSC की प्रतिष्ठित परीक्षा में 444वीं रैंक हासिल कर जगदलपुर का मान बढ़ाया है।