जगदलपुर: भैरमदेव वार्ड स्थित शीतला मंदिर के ऊपर गिरा विशाल पेड़, कोई हताहत नहीं, मंदिर भी सुरक्षित
मंगलवार दोपहर 3:00 बजे अचानक आए आंधी तूफान से भैरमदेव वार्ड पथरी घाट के पहले नदी के किनारे शीतला मंदिर के ऊपर में एक विशाल पेड़ गिर गया। हालांकि राहत की बात यह रही की पेड़ गिरने के दौरान कोई भी की चपेट में नहीं आया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने की सूचना एसडीआरएफ को दी गई।सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पहुंच पेड़ को काटकर अलग कर दिया गया।