जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का भव्य समापन, स्कूली बच्चों और जवानों ने दिखाया उत्साह
14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक "अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह" का आयोजन किया गया। इस सप्ताह के दौरान नगर सेना, एसडीआरएफ व अग्निशमन विभाग के जवानों द्वारा पूरे शहर में जागरूकता रैली निकाली गई और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन, रंगोली, चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं।