जगदलपुर: जगदलपुर विधायक ने ज्योति नर्सरी से रेलवे क्रॉसिंग मार्ग और करकापाल जंक्शन से बोधधाट तक BT रिन्यूवल कार्य का लिया जायजा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ज्योति नर्सरी से रेलवे क्रॉसिंग मार्ग और करकापाल जंक्शन से बोधधाट थाना तक कुल 4.5 किलोमीटर तक सड़क मजबूतीकरण व चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूरा करने हेतु निर्देशित किया।