सहारनपुर: जे.वी. जैन डिग्री कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार और भ्रष्ट प्रबंध समिति के खिलाफ एबीवीपी ने किया जोरदार आंदोलन #jansamsaya
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहारनपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार शाम 4:00 बजे जे.वी. जैन डिग्री कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार, भ्रष्ट प्रबंध समिति के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया गया। काफी लंबे समय से कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं फर्जी प्रवेश कराने के मामले में निलंबित प्राचार्य डॉ. बकुल बंसल को दोषी पाए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।