सहारनपुर: नगर कोतवाली पुलिस ने जोगियान पुल से दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की पिकअप बरामद
सहारनपुर की नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की पिकअप भी बरामद कर ली है। आरोपी नितिन उर्फ जानू और आदेश उर्फ चिंकू दोनों सरसावा थाना क्षेत्र के छाप्पुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें जोगियान पुल के पास से पकड़ा है ।मामला 12 अगस्त का है।