सहारनपुर: गांव मांडेबांस में मामूली कहासूनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद ने लिया खुनी संघर्ष का रूप, एक युवक घायल
थाना गागलहेड़ी के गांव मांडेबांस में दो पक्षों में किसी बात को लेकर सोमवार शाम 7:30 बजे विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के दो लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गया। घायल युवक ने दूसरे पक्ष के दो लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था।