देवसर: कलेक्टर द्वारा सील दुकानों में ताला तोड़कर कब्जे की कोशिश, प्रशासन ने फिर सील की दुकानें
देवसर मुख्यलाय के नौढ़िया पंचायत में निर्मित विवादित दुकानों में एक बार फिर से कब्जा करने की कोशिश की गई,पूर्व में कलेक्टर सिंगरौली ने सभी दुकानों को सील कराया था लेकिन बताते हैं कि शुक्रवार को तीन लोग फिर से सील की गई दुकानों का ताला तोड़कर कब्जा कर रहे थे तभी प्रशासन ने पुन: दुकानें सील कराई बताते हैं कि इन दुकानों का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है