देवसर: कसर पहाड़ी पर मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त में जुटी बरगवां पुलिस
बरगवां थाना क्षेत्र के खोड़वा बाबा हनुमान मंदिर के पास कसर पहाड़ी में एक करीब 60 साल बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा निवासी गोदवाली ने सूचना दिया कि बाबा हनुमान मंदिर के पास कसर पहाड़ी में एक करीब 60 साल का अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है।