देवसर: वरगवा पुलिस ने 12 गांवों में नशे के खिलाफ की कार्रवाई, 17 लोगों पर मामला दर्ज
जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा नशे व नशे के कारोबारी पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं जिसके परिपालन में बरगवां पुलिस ने पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागी अधिकारी के मार्गदर्शनमें वरगवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है वरगवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के 12 गांव में दवीस देते हुए शराब के 17 प्रकरण किए दर्ज।