देवसर: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बना रहा था आरोपी, महिला ने बरगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई
जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाघाड़ीह से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई जहां एक महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई महिला ने थाने में बताया कि आरोपी द्वारा लंबे समय से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था शादी का दबाव देने पर अब आरोपी फरार हो गया है। जिसकी शिकायत महिला ने वरगवा थाने में दर्ज कराया है।