देवसर: दूधमनिया निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के लगे आरोप, पीड़िता ने बरगवां थाने में दी तहरीर
जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के दुधमनिया निवासी एक युवक पर युवती ने 5-6 वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे गांव का रहने वाला युवक 5-6 वर्षों से मुझको शादी का झांसा देकर मेरे साथ अवैध संबंध स्थापित कर शारीरिक शोषण कर रहा था जब मेरे द्वारा शादी को लेकर दबाव डाला गया तो वह टाल मटोल करता रहा।