केवटी रनवे: हाजीपुर गांव स्थित मोहनी पुल के समीप नशे की हालत में दो बाइक सवारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि दोनों युवक बहादुरपुर थाना अंतर्गत रघेपुरा गांव निवासी मिथिलेश यादव व राजवंशी यादव है। जिसे थाना लाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच कराने पर नशे में होने की पुष्टि हुई। इस मामले में दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।