केवटी रनवे: दिघियार व डुमरी गांव में अग्निशमन विभाग की ओर से आगजनी से बचाव हेतु लोगों को किया गया जागरूक
केवटी प्रखंड क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ गई है। जिसको लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को घर और खेत-खलिहानों में लगने वाली आग से बचाव की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरण किया गया। मौके पर अग्निशमन विभाग के अम्बुज कुमार, श्रीकांत निराला, विभा कुमारी व रीति कुमारी मौजूद थे।